ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार : राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक,...

बिहार : राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक, संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

26-Jan-2023 09:51 AM

By First Bihar

PATNA  : राजधनी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य के अंदर दो साल बाद आमलोगों को भी इस गणत्रंत दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। इस गणत्रंत दिवस समारोह पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने झंडोत्तोलन किया।  इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहे। इस कड़ी में जो इस समारोह की सबसे बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही ह, उसके मुताबिक  इस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है। 


दरअसल, गांधी मैदान में समारोह शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। गांधी मैदान से एक युवक को बिना पहचान पत्र के पुलिस ने पकड़ा है। जिससे पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि, उस युवक के कंधे पर एक बैग था। उस बैग को लेकर वह युवक परेड स्थल तक प्रवेश कर गया था। इसी संदेह के आधार पर बम निरोधक दस्ते ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक रांची निवासी बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, रांची निवासी युवक किस उद्देश्य से समारोह स्थल तक पहुंचा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं उसके बैग में क्या कुछ सामने आया कि उसके बैग में क्या कुछ सामान है। इसकी जांच मौके पर मौजूद पुलिस के पदाधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में रखा है। 


आपको बताते चलें कि, देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकल रही है।