सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
09-Apr-2023 08:22 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में सीएनजी और डीपीएनजी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। राजधानी में इन गैसों की कीमतों में 7 रुपये की कमी दर्ज की गयी है। ये नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसको लेकर गैस ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने इसकी अधिसूचना पटना ऑफिस में भेज दी है। पटना में रविवार को सीएनजी की नई कीमत 87.04 रुपये प्रति मानक घन मीटर(एससीएम) निर्धारित की गई है। इससे पहले इसकी कीमत 94.04 रुपये प्रति एससीएम थी।
वहीं, पटना में डीपीएनजी की कीमत 63.88 रुपये प्रति किलो से घटकर 56.88 रुपये प्रति किलो हो गया है। केंद्र द्वारा कीमतें घटाने के निर्देश के बाद गेल मुख्यालय में नई दरें तय की गईं। इससे पहले गेल इंडिया लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतें 18 अगस्त को कम किया था। इस दौरान सीएनजी की कीमत 4.70 रुपये प्रतिकिलो और पीएनजी की कीमत में 6.90 रुपये प्रति एससीएम की कमी आई थी। इसके बाद अब आज कीमतों में कमी आई है।
जानकारी हो कि, केंद्र सरकार का कहना है कि प्राकृतिक गैस को अब दूसरे देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस की कीमतों के आधार पर होता था, मगर अब कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर होगा। इसके साथ ही नेचुरल गैस की कीमतों में ये कटौती ऐसे समय में आई है, जब कैबिनेट ने नेचुरल गैस की कीमतों के लिए एक नए मूल्य निर्धारण तंत्र की घोषणा की है। इस नए सिस्टम के एलान के बाद ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी आई है। कैबिनेट का ये फैसला इकोनॉमिस्ट किरीट पारिख की अध्यक्षता वाले एक एक्सपर्ट पैनल की सिफारिशों पर आधारित है।
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा था कि घरेलू गैस प्राइसिंग अब इंपोर्टेड क्रूड प्राइस से लिंक्ड होगा और इंडियन क्रूड की कीमतों के 10 फीसदी के बराबर कीमत तय की जाएगी। इसके साथ ही हर महीने इसके कीमतों को तय किया जाएगा। जिसके बाद अब कीमतों में गिरवाट दर्ज की गयी है।