BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
25-Jan-2023 10:24 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से रफ्तार के कारण मौत की सूचना निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से जुड़ा हुआ है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के लेखन टोला गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे कई लोग को रौंद दिया।जहां इस घटना में मौके पर एक महिला एवं दो साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही अन्य महिला घायल बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतक महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बेला गांव निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुभांती देवी एवं मृतक बच्ची की पहचान पाली हाल्ट निवासी राजेंद्र राय की बच्ची भूरी कुमारी दो वर्ष की के रूप हुई है।।जबकि घायल महिला की पहचान दूजा देवी एवं आरती सुंदर के रूप में हुई है जहां दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पटना रेफर कर दिया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के 112 नंबर वाहन पर ईटा पत्थर से हमला कर दिया जिससे पुलिस की 112 नंबर वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।