बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
17-Feb-2022 09:32 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र की है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दंपति को चाकू मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग में बुधवार की देर रात घर में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक दिव्यांग शिक्षक और उनकी शिक्षिका पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल शिक्षक दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शिक्षक दंपति की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंच गये।
लोगों को आता देख अपराधी मौके से फरार हो गया, हालांकि स्थानीय लोगों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक दंपति संजय कुमार और सुनीता देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शिक्षिका सुनीता देवी नारायणी स्कूल में पढ़ाती हैं। गिरफ्तार अपराधी बेगमपुर इलाके का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।