लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Oct-2022 12:41 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों आपसी वर्चस्व को लेकर शातिर अपराधी राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के पास बीते गुरुवार की रात कुछ लोगों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज लगा है। इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे बदमाशों पीट-पीटकर राजा ठाकुर की जान ले ली।
दरअसल, बीते गुरुवार की देर रात कुछ लोगों ने राजा ठाकुर को पार्टी करने के बहाने जियालाल चौक के पास बुलाया था। पार्टी करने के बाद राजा ठाकुर वापस जाने के लिए जैसे ही अपनी बाइक की तरफ बढ़ा। करीब दो दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे सड़क के किनारे बेसुध पाया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे एसकेएमसीएच लेकर पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में कुख्यात के मां के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी गई थी।
वारदात के ठीक आठ दिन बाद वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि राजा ठाकुर के साथ कितनी बेरहमी से मारपीट की जा रही है। कुछ युवकों के हाथ में हथियार भी हैं जिससे राजा ठाकुर पर लगातार वार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर भी अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।