1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
29-Oct-2023 10:20 AM
By First Bihar
SIWAN: रविवार की सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक से छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रा के सिर में गहरे जख्म के निशान हैं ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया है। घटना साराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव के पास की है।
मृतक की पहचान साराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव निवासी युवती के रूप में हुई है, जो इस्लामिया कॉलेज की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो वहां लड़की का शव देखकर दंग रह गए। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जितनने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। किसी ने हत्या की आशंका जताई तो कोई ट्रेन से गिरकर मौत की बात कह रहा है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दिए जाने के बाद मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को तलाश करने में जुट गई है।