ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद...

बिहार : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें

22-Feb-2022 04:03 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित माझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटनास्थल से पुलिस ने शराब की खाली बोतलों समेत युवती का बैग और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने रेप के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने जा रहे थे तभी उनकी नजर माझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास युवती के शव को देखा। 


युवती का शव मिलने की बात जंगल में लगे आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। युवती के शव के पास शराब की कुछ खाली बोतलें और और अन्य सामान पड़े हुए थे।  ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई लेकिन जीआरपी का क्षेत्राधिकार होने के कारण माझागढ़ थाने की पुलिस ने जीआरपी को इसकी सूचना दी।


युवती के कपड़ों से प्रतीत होता है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती होगी। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या से पहले अपराधियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप और हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।