बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
07-Aug-2023 08:30 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : रेलवे के निजीकरण की बात आते ही लोगों में विरोध के सूर उठने शुरू हो जाते हैं। इसको लेकर कई तरह की बातें कहीं जाती है। कोई निजीकरण को सही बतलाता है तो कोई इसे सीधे तौर पर गलत बतलाता है। इन बातों से इतर बीते कल रेल मंत्रालय के तरफ से बिहार में 49 रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया। जिसमें जमुई रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है। अब इसी स्टेशन का एक बड़ा खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार,जमुई रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मी की मिली भगत से टिकट काउंटर में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर कई टिकट काउंटर में महज एक ही टिकट काउंटर चालू रहता है और सबसे बड़ी बात है कि उस टिकट काउंटर का भी बुकिंग क्लर्क आराम से रात डालते ही अपना काम छोड़कर बुकिंग ऑफिस में भी सो जाता है। जिसके कारण रात में टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर बिना टिकट यात्रा करना पड़ता है।
वहीं, जब इस मामले की तहकीकात की गई तो जो बातें सामने आयी उसे इस रेल कर्मी की पोल खुल गई। जो सच्चाई सामने आयी वो बेहद चौकाने वाली थी। बुकिंग क्लर्क डिप्टी के दौरान टिकट काउंटर पर खुद सो रहा था और अपने जगह किसी अन्य व्यक्ति को टिकट काउंटर पर बैठाकर रेल कर्मी के बदले यात्रियों को टिकट दे रहा था। जमुई रेलवे स्टेशन के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक रामाशंकर को इस मामले की जब जानकारी दी गई,तो उनकी बोलती ही बंद हो गई।
इधर, इस मामले प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने बुकिंग काउंटर के सुपरभाइजर लुक्का सिलिंडा से पुरे मामले की जानकारी ली तो मालूम चला कि यह रेलकर्मी का नाम सुमन कुमार है और इसकी नाईट ड्यूटी थी। लेकिन उसके बदले कोई अनाधिकृत व्यक्ति काउंटर पर था और यात्रियों को टिकट दे रहा था। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।