ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार : रेल थाना में तैनात SI की हार्ट अटैक से मौत,...

बिहार : रेल थाना में तैनात SI की हार्ट अटैक से मौत, कुछ दिन पहले ही हुआ था तबादला

13-Nov-2023 02:47 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  बिहारशरीफ रेल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। इसके साथ ही इनके साथी कर्मचरियों में भी मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार , नालंदा के बिहारशरीफ रेल थाना में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जाता है कि 6 माह पूर्व ही वो आरा जिला से तबादला होकर बिहारशरीफ आए थे। अब आज दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 


उधर, इस हादसे के बाद रेल विभाग में भी मातम का माहौल कायम हो गया है। इनके साथ काम करने कर्मियों में तरफ से यह कहा जा रहा है।  सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह दिखने से फिट लगते थे। ऐसे में उनका अचानक हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की खबर काफी निराशाजनक है। इस समय हमलोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं।