ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर भड़के कांग्रेसी, राष्ट्रपति से...

बिहार: राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर भड़के कांग्रेसी, राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

16-Jun-2022 11:31 AM

PATNA: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ लगातार जारी है। तीनों दिनों में ED की टीम ने करीब 30 घटों तक राहुल गांधी से पूछताछ की। राहुल गांधी की मांग पर ED ने आज उनको पूछताछ में छूट दी है। शुक्रवार को ED की टीम फिर से राहुल गांधी पूछताछ करेगी। इधर, पूरे देश में कांग्रेसी प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जता रहा हैं। पटना में आज कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


दरअसल, ED की टीम पिछले तीन दिनों से राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस को लेकर पूछताछ कर रही है। ED के पूछताछ शुरु करने के बाद से कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तों ने राजभवन के समक्ष ED की कार्रवाई का विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोदन झा ने कहा कि देश की मोदी सरकार के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है वह देश के लोकतंत्र पर खतरा है। उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों के हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो भी हो रहा है वह पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।