ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
04-Nov-2022 08:46 PM
By amit kumar
SASARAM: कहते हैं कि जब किसी इंसान पर प्यार का नशा चढ़ जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद को पार कर जाता है। प्रेम प्रसंग का ऐसा ही एक मामला रोहतास में सामने आया है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली और दो लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। पूरे मामले का रोहतास की पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
दरअसल, चेनारी थाना क्षेत्र बीते दो नवंबर को ऑटो सवार सिकंदर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की मृतक सिकंदर की पत्नी मंजू देवी का सरैया गांव के अशोक सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सिकंदर यादव के करीबी गांव के ही भूलन यादव को मोहरा बनाया गया और चेनारी के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की तो पूरा मामला उजागर हो गया।
रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मंजू देवी का अशोक सिंह से पिछले 3 से 4 साल से प्रेम संबंध था। मंजू देवी में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए दो सुपारी किलर से दो लाख में सौदा किया था। जिसमें 75 हजार रुपये दीए गए थे। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक जिंदा गोली के अलावे ऑटो तथा बाइक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू देवी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।