मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
02-Jul-2022 05:41 PM
ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां पूर्व सांसद सरफराज आलम की गाड़ी पर हमला हुआ है। घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के राजगंज पेट्रोल पंप के पास की है। यहां शुक्रवार की देर रात पूर्व सांसद की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। पूर्व सांसद द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि अररिया के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सरफराज आलम शुक्रवार की देर रात पटना से अररिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नरपतगंज के राजगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंची पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। जोरदार धमाके के बाद गाड़ी का शीशी टूट गया हालांकि पूर्व सांसद इस हमले में सुरक्षित बच गए। फिलहाल हमला के कारणो का पता नहीं चल सका है।
आनन-फानन में पूर्व सांसद नरपतगंज थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूर्व संसद ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कप मच गया है। पूर्व सांसद ने जिले में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वे कई बार सुरक्षा की मांग पुलिस के आला अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है।