ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार: पूर्व पत्रकार की पत्नी और बेटे ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद के बाद मौत को गले लगाया

06-Nov-2023 04:43 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूर्व पत्रकार की पत्नी और बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्ठा शिवपुरी मोहल्ले की है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि पूर्व पत्रकार अशोक मित्रा की पत्नी स्निग्धा मित्रा और उनके पुत्र पारिजात मित्रा ने अपने ही घर में जहर खा लिया। दोनों की स्थिति काफी नाजुक थी। सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा आनन फानन में दोनों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मां और बेटे दोनों की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि मां और बेटे के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई। इलाज कर रही डॉक्टर चांदनी ने बताया कि दोनों ने पॉइजन खाया है जो काफी खतरनाक होता है। जिसमें बचने की संभावना कम होती है और इसी जहर से दोनों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।