ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: पूर्व मुखिया के बेटे का हत्यारा निकला सगा चाचा, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

18-Feb-2024 05:24 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: शनिवार को मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे विशाल कुमार उर्फ गोपाल कुमार का गोली मारकर और चाकू घोप कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व भारी संखिया में पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर पूरी रार छापेमारी की।


रविवार की सुबह रामजीचक से पुलिस ने आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, चाकू और 17 गोली को बरामद किया। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि मृतक विशाल कुमार का गुड्डू सिंह सगा चाचा है। दोनों परिवार के बीच पिछले कुछ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। विशाल कुमार जमीन का कारोबार करता था।


शनिवार को जमीन देखने के लिए मुरौरा गांव के खंदा गया था। इसी दौरान उसके चाचा और चचेरा भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मुरौरा गांव निवासी विशाल कुमार की पत्नी सीमा कुमारी के बयान पर गुड्डू सिंह, हैप्पी उर्फ गुड्डू और करण उर्फ जुलेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।