ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Feb-2022 12:18 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधी हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हाल के दिनों में आपराधिक वारदातों में हुई बेतहाशा वृद्धि से जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। पूर्व मुखिया का शव खेत में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान केवस निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया राघो राय के रूप में की गई है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया राघो राय मंगलवार की देर शाम रेवाड़ी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। पूर्व मुखिया के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पूर्व मुखिया की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजनों ने सड़क के किनारे उनकी मोटरसाईकिल को देखा। खोजबीन के बाद खेत से पूर्व मुखिया का शव बरामद हुआ। मृतक पूर्व मुखिया का मोबाइल अब भी गायब है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया राघो राय बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे, उन्होंने मुखिया पद पर रहते हुए पंचायत के विकास के लिए कई काम किए। खासकर पंचायत स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किए थे। जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने साजिश के तहत इनकी हत्या की। ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।