ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather alert : बिहार में 28 जनवरी से बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी मुंगेर में झंडोत्तोलन के दौरान स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

बिहार: पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, चुनावी रंजिश में गोलीबारी की आशंका

22-Dec-2022 04:31 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। दो बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पूर्व मुखिया द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और डीएसपी को दी लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित पूर्व मुखिया ने घटना की जानकारी डायल 112 और सदर थानाध्यक्ष को दी लेकिन कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने घटना की जानकारी सदर डीएसपी को दी। डीएसपी ने जो कहा उससे पीड़ित सदमें में आ गए। पीड़ित कि माने तो सदर डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचने के बजाए उल्टे पीड़ित को दरवाजे पर गिरे गोली के खोखा की फोटो खींचने और आवेदन लेकर सदर थाना पहुंचने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा को बरामद कर लिया। 

पूर्व मुखिया के ससुर योगेंद्र पंडित ने बताया कि वे सदर अनुमंडल कार्यालय में परिचारी के पद पर नियुक्त हैं और वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति खेल भवन में की गई है। उनके बेटे अरविंद पांडे की पत्नी कंचन देवी वर्ष 2006 से 2011 तक शाहपुर पंचायत की मुखिया रही थीं। फिर बीते वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान उनकी हार हुई। उक्त चुनाव के मतगणना के ही दिन विजय जुलूस के बाद देर रात मुरली गांव में जनार्दन यादव के बेटे उदय यादव पर गोलीबारी की गई थी,  जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में साजिश रचकर उनके पोते कुंवरजीत पंडित को भी अभियुक्त बना दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुंवरजीत पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब भी जेल में बंद है।

इस बीच दो बार उनके घर पर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना घटी। जिसकी जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दे दी गई थी। गुरुवार को फिर से पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दो बाइक सवार 6 लड़कों ने उनके घर पर लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई। ठंड के कारण परिवार के सभी लोग घर में थे जिसके कारण किसी को गोली नहीं लगी। पूर्व मुखिया ने गांव के कुछ लोगों के इशारे पर उनके घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 