ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बिहार: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव; इलाके में सनसनी

18-Dec-2023 12:10 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह युवक का खून से सना शव खेत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। 


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ एक डेड बॉडी देखा। देखते ही देखते आसपास लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल जमा हो गई। मृतक की पहचान शेखपुर ढाब निवासी 37 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।


घटना स्थल पर जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस की मानें तो ह्त्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी दफ्तीश शुरू कर दी है।