पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
04-Sep-2023 05:43 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक पुराने मामले में सुलह नहीं करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच हत्या के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। घटना महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत की है।
जानकारी के मुताबिक, लावापुर महनार पंचायत में दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में सुलह नहीं करने को लेकर राज कुमार प्रसाद और भगवान साह के बीच विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में लाठी डंडे के साथ तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।