मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Apr-2023 11:53 AM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू गोदकर उसकी जान ले ली। परिजनों ने एक स्थानीय नेता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छठी पोखर मोहल्ला की है।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय मंजीत यादव के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात मंजीत अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए 6 बदमाशों ने चाकू गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ मंजीत तो इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने एक स्थानीय नेता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।