ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / बिहार : प्रेमिका के साथ फरार युवक का पुलिस रेड के दौरान...

बिहार : प्रेमिका के साथ फरार युवक का पुलिस रेड के दौरान छत से गिरकर मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

27-Aug-2023 01:47 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार के सिवान में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी है। यह युवक अपनी प्रेमिका को पड़ोसी राज्य झारखंड से भागकर बिहार लाया था, जसिके बाद लड़की के परिजन की शिकायत पर पुलिस इसके ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस बीच छत से गिरने की वजह से इसकी मौत हो गई। जसिके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीवान में छापेमारी के दौरान एक प्रेमी की छत से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक रांची से अपनी प्रेमिका को भगाकर सीवान लेकर आया था। जिसके बाद रांची पुलिस और मुफ्फसिल पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी, इस दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गई है। अब इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि -पुलिस ने घर में मौजूद सभी लोगों की जमकर पिटाई की है और  इसी दौरान युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। हालांकि, पुलिस छापेमारी के दौरान लड़की को बरामद कर अपने साथ लेकर चली गई है। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तनिष्क बिहार कॉलोनी की है।


वहीं, इस घटना में  मृतक की पहचान झारखंड के बछड़ा गांव निवासी अरुण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने रांची के थाने में अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन दिया था. इसी बीच रांची पुलिस को जानकारी मिली की प्रेम - प्रसंग में एक युवक उसे अपने बहनोई के घर सीवान लेकर गया हुआ हैं। जिसके बाद रांची पुलिस ने सीवान मुफ्फसिल पुलिस टीम के सहयोग से युवक के बहनोई के घर पर छापेमारी की। जहां छापेमारी के दौरान युवक की मौत हो गई। 


इधर, पुलिस की छापेमारी के दौरान प्रेमी युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। वहीं, घर में छुपी लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।