ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू मारकर हत्या, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स

06-Sep-2024 01:59 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।


मृतक की पहचान मधुबन निवासी 22 वर्षीय नूर मोहम्मद मंसूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नूर मोहम्मद का पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों के लाख समझाने के बावजूद वह रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलता था। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजर रही थी।


इसी बात को लेकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम