मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2023 06:11 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने सूरज हत्याकांड का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। अपराधियों ने सूरज को अगवा करने के बाद हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था। पुलिस ने खुलासा किया है कि सूरज की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। सूरज जिस लड़की के प्रेम करता था उसके पिता ने ही तीन लाख रुपए की सुपारी सूरज के दोस्त को देकर उसकी हत्या करा दी थी। पुलिस ने इस मामले में सूरज की गर्लफ्रेंड के पिता समेत वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सूरज का गांव के ही रहने वाले अमित कुमार सिंह की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6-7 महीने पहले सूरज अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। बाद में अमित कुमार सिंह की बेटी को बरामद कर लिया गया लेकिन बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर अमित काफी गुस्से में था और उसने सूरज के हत्या की साजिश रच डाली। लड़की के पिता अमित ने बेटी के बॉयफ्रेंड सूरज के दोस्त रोहित के पिता रामाधार सिंह को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। इसके बाद रोहित ने फोन करके सूरज को उलाव चिमनी पर बुलाया तथा मनोज महतो के साथ मिलकर सूरज को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सूरज के शव को कार पर रखा और उसे रामदिरी लवरचक बहियार के झाड़ी में फेंक दिया।
इस मामले में बीते दो जुलाई को सूरज की मां निर्मला देवी ने बेटे के गायब होने की जानकारी मटिहानी थाना में दी। जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई थी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान करते हुए हत्यारे रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रोहित ने पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद पुलिस ने सूरज हत्याकांड में शामिल अमित कुमार सिंह, रामाधार सिंह, मनोज महतो और मनटुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि तीन-चार दिनों में चार्जशीट दाखिल कर मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।