बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Nov-2019 08:54 PM
PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के चुनाव में आज शशांक शेखर के पैनल ने सभी पदों पर जीत दर्ज कर लिया. बिहार के दो मंत्रियों के आप्त सचिवों ने संघ के दो अहम पद अध्यक्ष और महासचिव के पद पर क़ब्ज़ा कर लिया.
बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष बने शशांक
बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर संघ के अध्यक्ष चुन लिये गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 90 वोट से हराया. वहीं सेवा संघ के महासचिव पद पर नगर विकास मंत्री के आप्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने जीत हासिल की. उन्होंने 115 वोट से जीत हासिल की. अनिल कुमार सिंह को शशांक शेखर का समर्थन हासिल था.
सुशील मोदी ने किया समारोह का उद्घाटन
इससे पहले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अधिवेशन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए.