ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार : प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुल गई शराबबंदी की पोल, शराबी ने...

बिहार : प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुल गई शराबबंदी की पोल, शराबी ने जमकर मचाया उत्पात

28-Feb-2022 03:30 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA : बिहार में शराबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग कहीं न कहीं से शराब का जुगाड़ कर ही ले रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी है, जिसमें पुलिसकर्मी से लेकर जनप्रतिनिधि तक शराब के नशे में झूमते नजर आए। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा की है, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही एक शराबी का घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों के आदेश पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, बगहा में थारू महोत्सव का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में बगहा के एसडीएम और एएसपी समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दर्शन पंडित नामक शख्स आयोजन स्थल पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शराबी के इस करतूत से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। शराबी ने जब अपनी सारी हदें पार कर दी, तो अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने उसे धर दबोचा और अपने साथ थाले ले गई।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने एक शराबी के हाईवोल्टेज ड्रामे ने शराबबंदी कानून की पोल खोलकर रख दी। बड़ा सवाल यह है कि सरकार की इतनी सख्ती के बावजूद लोगों को शराब कहां से मिल रही है। हजारों लोगों की भीड़ में जिस तरह से शराबी ने हंगामा खड़ा किया उससे पुलिस की कार्यशैली निश्चित तौर पर सवालों के घेरे में है।


बताते चलें कि इन दिनों सूबे की सरकार शराब को लेकर काफी सख्त हो गई है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ड्रोन के बाद अब हेलीकॉप्टर की मदद ले रही है। जिससे शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। शराब के मामलों में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है, शराब कारोबारी पकड़े भी जा रहे हैं वाबजूद इसके शराब पीनेवाले लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।