Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
21-Nov-2022 07:26 PM
HAJIPUR: प्रमुख पति को रंगदारी के तौर पर हर महीने दो लाख रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने एक बीडीओ की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना वैशाली के पातेपुर प्रखंड कार्यालय का है। मारपीट में घायल हुए पातेपुर बीडीओ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पातेपुर के बीडीओ मनोज कुमार रोज की तरह प्रखंड कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रमुख और उपप्रमुख के पति अन्य समर्थकों के साथ ऑफिस में घुस गए और बीडीओ के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बीडीओ मनोज कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रमुख और उपप्रमुख के पति ने अपने लोगों के साथ मिलकर हमला किया है। उन्होंने बताया कि मारपीट के पीछे वजह रंगदारी है। प्रमुख और उपप्रमुख की तरफ से हर महीने दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। प्रमुख पति गणेश राय है जो रंगदारी की मांग कर रहा है। बीडीओ ने बताया कि दो महीने पहले से रंगदारी मांगी जा रही है। इसको लेकर दो तीन बार कहासुनी भी हो चुकी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।