समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
28-Feb-2024 08:34 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सिवान में हत्या का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से इलाके में दहशत है। वहीं पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तड़वां गांव निवासी सेराज खान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के नगर थाना क्षेत्र के आशी नगर मुहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर सेराज ने आशी नगर मुहल्ले में जमीन खरीदी थी, इसी जमीन पर दीवार देने को लेकर देर रात सेराज की कुछ लोगों के साथ बहस हो गयी।
बताया जा रहा है कि, देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गयी की बात गोलीबारी तक पहुंच गई और अपराधियों ने ग़ोली मार कर सेराज खान को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई, आसपास के लोगों की मदद सेराज को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, इस मामले को लेकर सिवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि 'गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। जमीनी विवाद के मामले में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।