ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में झारखंड के दो लोगों की मौत

14-Jan-2023 11:38 AM

GAYA: बिहार में ठंड और कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग वाराणसी से बोकारो जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना आमस थाना क्षेत्र के महापुर के पास एनएच-2 पर हुई है।


मृतकों की पहचान अनमोल कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में यशवंत सिंह, रेखा सिंह और बलवंत सिंह शामिल हैं। सभी लोग झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार पांच लोग वाराणसी से बोकारो जा रहे थे। जैसे ही कार महापुर के पास पहुंची अनियंत्रित होकर एक पुल जा टकराई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल जाने के दौरान दूसरे शख्स ने दम तोड़ दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉकटरों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।