ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: पुल निर्माण कंपनी के कैंप में लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

04-Jul-2023 05:48 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास की डिहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, पिछले साल 20 अक्टूबर को अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बुधवा में गांव में नदी पर पुल बना रही निर्माण कंपनी के बेस कैंप में लूटपाट हुई थी। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शुमार कुख्यात अपराधी दीपक पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को दीपक पासवान की तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना के तेतराही गांव से हुआ है। 


रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि उक्त मामले में अब तक 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी जबकि दीपक फरार चल रहा था। दीपक पासवान जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल हैं। दीपक की गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव से हुई है। पकड़े गए अपराधी ने बेस-कैंप लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।