ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

Bihar Politics : पटना-समस्तीपुर समेत 6 जिलों में बनेंगे पीपा पुल, डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी

Bihar Politics : पटना-समस्तीपुर समेत 6 जिलों में बनेंगे पीपा पुल, डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी

27-Dec-2024 08:56 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य के अंदर जल्द ही 6 नए पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा। यह पुल पटना के अलावा समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, बक्सर और भोजपुर जिले में बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम एवं पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात को सुगम बनाने के लिए इन पीपा पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है।


इसके आगे उन्होंने बताया की इन पीपा पुल के निर्माण के बाद पांच सालों तक इनकी स्थापना, रखरखाव, इन्हें खोलने और वापस लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने के बाद इन्हें पुन स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने बताया कि आमजन को बरसात के तुरंत बाद यातायात के लिए पीपा पुल उपलब्ध हो सकेंगे।


पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ और पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। बिहार के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है।


मालूम हो कि, बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने के बाद इन्हें पुन स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने बताया कि आमजन को बरसात के तुरंत बाद यातायात के लिए पीपा पुल उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन पुलों के बनने से बिहार के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो जायेगा। 


इधर, डिप्टी सीएम एवं पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हर जगह विकास हुआ है।