अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
10-Dec-2024 12:47 PM
By FIRST BIHAR
KHAGARIA: इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी खेमें में संग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां आरजेडी चीफ लालू प्रसाद गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamata banerjee) को सौंपने की वकालत कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इसके लिए किसी भी हाल में तैयार नहीं है। लालू प्रसाद (Lalu prasad) ने कांग्रेस को उसकी औकात क्या बताई, कांग्रेस ने भी उन्हें धो डाला।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने I.N.D.I गठबंधन की कमान अपने हाथ में लेने का दावा क्या किया, गठबंधन में दरार पड़ गई। कांग्रेस (CONGRESS) ने स्पष्ट तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व को नकार दिया और उनके दावे पर आपत्ति जताई हालांकि आरजेडी ने कांग्रेस को उसकी असली औकात बता दिया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होगा।
गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को देने के सवाल पर कांग्रेस द्वारा जताई जा रही आपत्ति को लालू प्रसाद ने सिरे सा खारिज कर दिया है और कहा है कि उसके कहने से कुछ नहीं होने वाला है। लालू ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। कांग्रेस की आपत्ति पर लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा, कमान ममता को दो। लालू के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी स्पस्ट तौर पर कह दिया है कि सिर्फ एक राज्य में मजबूत होकर लालू और आरजेडी कांग्रेस के बारे में फैसला नहीं कर सकते हैं।
बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने लालू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है। जो लोग इस तरह का दावा कर रहे हैं कि बिहार, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस का वजूद नहीं है, वह पूरी तरह से बेतूका है। देश में इतने राज्य है, अगर आप सिर्फ एक राज्य में मजबूत हैं तो उसके आधार पर आप दूसरे दल पर सवाल खड़ा नहीं सकते।
उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दिनों देश के एक बड़े पूंजीपति के घर में शादी हुई थी, तो जो-जो लोग उस शादी में गए थे वही लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं जो उस शादी में नहीं गए थे। यह चिंता का विषय बहुत नहीं है, सभी चीजे मिल बैठकर तय हो जाएंगी। जो अखिल भारतीय पार्टी है, वह कांग्रेस ही है। देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी ने पूरे भारत में यात्रा की है। गांधी परिवार को पूरे देश में लोगों की स्वीकृति है। किसी-किसी की कुछ महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन उसे कंट्रोल में रखने की जरूरत है। फर्स्ट बिहार के लिए खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट..
