ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Politics: लालू जी...यह 90 का बिहार नहीं है..ये नीतीश कुमार का बदला...

Bihar Politics: लालू जी...यह 90 का बिहार नहीं है..ये नीतीश कुमार का बदला हुआ बिहार है, JDU महासचिव ने RJD सुप्रीमो को दिया करारा जवाब

10-Dec-2024 03:20 PM

By First Bihar

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव यादव के बयान से बवाल मच गया है. लालू यादव ने कहा की नीतीश कुमार यात्रा पर नयन(आंख) सेंकने जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो के इस बयान के बाद सत्ताधारी गठबंधन ने करारा जवाब दिया है. जेडीयू ने कहा है कि लालू जी यह 90 का बिहार नहीं है. 

बिहार प्रदेश जनता दल यू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने लालू यादव के द्वारा महिलाओं के बारे में दिए गए बयान की घोर निंदा की है।उन्होंने कहा कि लालू यादव की इस बयानबाजी से साफ जाहिर होता है कि वह अब भी उसी बिहार की कल्पना में जी रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने कुशासन और अराजकता से बर्बाद किया था. उन्हें याद रखना चाहिए कि ये 90 का बिहार नहीं है, ये नीतीश कुमार का बदला हुआ बिहार है, जहां समाज सुधार और सुशासन को प्राथमिकता दी जाती है.

जेडीयू महासचिव रंजीत झा ने कहा कि नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसका डर लालू यादव और उनकी पार्टी पर साफ झलक रहा है. नीतीश कुमार के प्रति बिहार की जनमानस में असीम लगाव से लालू यादव बौखला गए हैं. इस तरह की मर्यादाहीन भाषा से लालू यादव अपनी गिरती साख को और नीचे ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब जागरूक हैं, लंपटई और अमर्यादित बयानबाजी का दौर अब बिहार में खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव की बौखलाहट यह साबित करती है कि बिहार में विकास की जीत तय है, और एनडीए प्रचंड बहुमत से लौट रही है। उन्होंने लालू यादव को यह सलाह दिया है कि ऐसी मर्यादाहीन बयानबाजी से बचें, क्योंकि बिहार के लोग अब जवाब देना भी जानते हैं.