मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Dec-2024 06:53 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद की सीट से नोट की गड्डी का बरामद होना एक गंभीर मामला है । इस मामले की सघनता से जांच होनी चाहिए । इस घटना से आज एक बार फिर यह संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस और उससे जुड़े नेता लोकतंत्र में नहीं धनतंत्र में विश्वास रखते हैं ।
डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर उनके नेताओं, नेताओं के सहयोगियों और उन सहयोगियों के सहियोगियों के घर से ही अकूत धन क्यों बरामद होते हैं । बीते दिनों झारखंड और बंगाल में भी कांग्रेस और इंडी नेताओं के घर से पैसे मिले थे । आज ये लोग देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में भी नोट बिखेरते पाए गए हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, राजद सहित इंडी जमघट से जुड़े लोग देश के संविधान की दुहाई देते हैं । लोकतंत्र और सनातन संस्कृति पर बार-बार सवाल उठाकर भारत को अलग-अलग इकाई में बांटने की कोशिश में जुटे हैं । जनकल्याण की जगह ये लोग अपने बाल-बच्चों को अपनी सत्ता और संपदा की जागीर सौंपने के सपने देख रहे हैं । लेकिन ये शायद भूल गए कि जनता धन की धमक दिखाने वाले इन परिवारवादियों को देश का वसीयतनामा अपनी औलादों के नाम नहीं करने देगी । इसीलिए हर दिन ये लोग राजनीति के मैदान से विलुप्त होते जा रहे हैं ।
विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जनता ने लोकसेवक के रूप में लंबे समय तक काम करने का मौका दिया है । लेकिन उनपर आजतक कोई भ्रष्टाचार और धन प्रदर्शन का रत्तीभर आरोप नहीं लगा सकता है । देश के लोग जानते हैं कि इंडी गठबंधन के लिए राजनीति 'प्रोफेशन' है जबकि NDA के लिए राजनीति 'राष्ट्रनीति का मिशन' है .