मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Oct-2024 12:44 PM
By First Bihar
SITAMARHI: बीजेपी के नेता धर्म से जुड़े बयान देकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मौका नवरात्रि का हो आर धर्म की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। सीतामढ़ी बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार ने शहर के पूजा पंडालों में लोगों के बीच तलवार और रामायण बांटा। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए दोनों को जरूरी बताया है।
दरअसल, सीतामढ़ी में नवरात्रि शुरू होने के साथ ही नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों में घूम-घूम कर शस्त्र और शास्त्र बांटा। एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में रामायण लेकर विधायक मिथिलेश कुमार पुनौरा धाम पहुंचे, जहां मंदिर परिसर में बने पूजा पंडाल में पुजारी को सौंपा।
विधायक मिथिलेश कुमार ने बताया कि शहर के सभी पूजा पंडालों में वह तलवार और रामायण बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है। उन्होंने पूजा समितियां में रामायण देने के बाद उनसे आग्रह किया है कि प्रतिदिन रामायण का पाठ करें और नई पीढ़ी युवाओं को भी शिक्षा दें।