मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Dec-2024 05:14 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के अंबेदकर वाले बयान कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.. यह वह लोग हैं जिन्होंने पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित के लिए अपने राजनीतिक काल में कुछ नहीं किया और अब सिर्फ बाबासाहेब अंबेदकर के नाम का ढोल पीट रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण कभी नहीं करते हैं, उनके नाम पर ज्यादा से ज्यादा वोट कैसे मिल जाए, इस बात का दिखावा करते हैं? लालू यादव जी ने कभी कोई ऐसा उदाहरण पेश नहीं किया जिससे यह कहा जाए कि वह सच्चे अंबेदकर अनुयायी हैं।
भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता ने कहा कि लालू यादव और उनका पूरा कुनबा 'बंच ऑफ ठग्स' हैं। पहले मासूम बिहारियों को झांसा देकर सरकार में आये और जब सत्ता मिल गई तो उन्होंने सिर्फ अपना खजाना भरा है। राजनीतिक रूप से अपने परिवार के लोगों को ही आगे बढ़ाया। कभी किसी दलित या महादलित परिवार के लोगों को आगे नही बढ़ाया।
पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने आगे कहा कि जब से राजद की स्थापना हुई है तब से उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ लालू यादव ही क्यों है? विपक्ष हो तो उनका बेटा 'विपक्ष का नेता' और सत्ता हो तो 'उपमुख्यमंत्री' उनका बेटा। विधानपरिषद हो तो उनकी पत्नी सदन की 'प्रतिपक्ष की नेता'। अब लालू यादव जी बतायें कि क्या कोई दलित या महादलित नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष, विपक्ष का नेता, उपमुख्यमंत्री या प्रतिपक्ष का नेता नही बन सकता था क्या? लालू यादव सिर्फ 'आई-वास' कर रहे है। दरअसल, इन्हें अपने परिवार के अलावा किसी से प्रेम नही है।