BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
06-Dec-2024 06:22 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी ने तेजस्वी यादव की घोषणा का मजाक उड़ाया है. बीजेपी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ता यात्रा कर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाले.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि लगातार चुनावों में हार को देखते हुए तेजस्वी यादव कार्यकर्ता यात्रा कर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. जनता से सिर्फ झूठे वादे कर उन्हें ठगने और भरमाने का काम कर रहे हैं. धरातल पर अपनी पकड़ लगातार खोते देख लोगों को फिर से लुभाने के लिए कार्यकर्ता यात्रा का ढोंग कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव परिवारवाद की उपज हैं. वे कार्यकर्ता यात्रा क्या निकालेंगे, जहां खुद उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता है. हमेशा से परिवार के लोगों को प्रमुखता दी जाती रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का 'कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम' पारिवारिक प्रदर्शन है। अरविन्द ने कहा कि भले तेजस्वी यादव कार्यकर्ता यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे किस मुंह से बोलेंगे. राजद में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद हो या विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद ,या फिर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद हो, उस पर सिर्फ परिवार ही है. कार्यकर्ता को दूर-दूर तक कोई पूछ नहीं है। तेजस्वी वास्तव में अगर जनता का साथ चाहते हैं तो उन्हें इमानदारी से यह बताना चाहिए कि उनके पिता एवं माता ने किस प्रकार बेईमानी से पैसा बनाया है, और उन पैसों से दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में बड़ा सा बंगला खरीदा.