Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
16-Oct-2024 08:16 AM
By First Bihar
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के लिए पटना से मंगलवार को बांका रवाना हो गए। अब आज यानि 16 अक्टूबर से उनकी यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी। इस दूसरे चरण में वह 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। दूसरे चरण की समाप्ति के साथ ही अगले चरण की यात्रा की घोषणा की जाएगी।
तेजस्वी यादव 16 अक्टूबर को बांका में अमरपुर, घोरैया, बांका, कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 17 को जमुई के सिकन्दरा, जमुई, झाझा और चकाई, 18 को मुंगेर में तारापुर, मुंगेर और जमालपुर,19 को खगड़िया के अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परवत्ता के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके बाद 20 को बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर, बछबाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगूसराय, बखरी और साहेबपुर कमाल, 21 को लखीसराय में सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा और बरबीघा, 22 को नवादा में रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारिसलीगंज और 23 को राजगीर में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा एवं हरनौत में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं, 24 को जहानाबाद के जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी, अरवल और कुर्था, 25 को बोधगया के बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज, वजीरगंज के अलावा 26 को इमामगंज, गुरुआ, टेकारी, अतरी और शेरघाटी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ दूसरे चरण की यात्रा समाप्त हो जाएगी। मालूम हो कि पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।