Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
08-Aug-2022 05:36 PM
BHAGALPUR : बिहार में जारी राजनीतिक संकट के बीच जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को सोमवार की शाम 8 बजे तक किसी भी हालत में पटना पहुंचने का निर्देश दे दिया है। बिहार में एनडीए की सरकार रहेगी या जाएगी, इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद सियासी भूचाल आने वाला है।
गोपाल मंडल ने भागलपुर में कहा कि आलाकमान की तरफ से आज रात 8 बजे तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को विधायक दल की बैठक में क्या होने वाला है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन राज्य में जो ताजा राजनीतिक हालात हैं उससे लग रहा है कि कोई बड़ा भूचाल आने वाला है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो जेडीयू NDA गठबंधन के साथ है लेकिन विधायक दल की बैठक में पता चलेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह क्या निर्णय लेते हैं।
गोपाल मंडल ने कहा कि आरजेडी ने भी अपने सभी विधायकों को पटना में रोक कर रखा है। कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है वहीं जेडीयू के जो विधायक पटना से बाहर हैं उन्हें रात 8 बजे तक किसी भी हाल में पटना में रहने को कहा गया है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोई बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है।