ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पुलिस पर हमला कर ग्रामीणों ने शराब कारोबारी को छुड़ाया, छापेमारी करने पहुंची थी टीम

11-May-2023 04:18 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत चुके हैं बावजूद इसके इस कानून को सख्ती से लागू कराने में पुलिस और उत्पाद विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस पर हमला बोल दिया और शराब कारोबारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्यगढ़ा के रामपुर इंगलीश टोला में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए रामपुर इंग्लिश टोला में पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम के हाथ शराब की खेप तो नहीं लगी लेकिन शराब कारोबारी गुंजन यादव पकड़ा गया।


इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच गए और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी गुंजन यादव को उत्पाद विभाग की टीम से छुड़ा लिया और पुलिस वैन में तोड़फोड़ करते हुए जवानों के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पाद विभाग के जवानों को सुरक्षित अपने साथ ले गई। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।