ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार : पुलिस स्टेशन गेट के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बारात जा...

बिहार : पुलिस स्टेशन गेट के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बारात जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई चाचा - भतीजे की मौत

11-Jul-2023 09:31 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक ने बरात जा रहे बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है, जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले जिले के झाझा से बारात जाने के दौरान एक बाइक में मालवाहक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में चाचा - भतीजा बताए जा रहे हैं। यह घटना झाझा - गिद्धौर एनएच 333 स्थित गिद्धौर थाना के समीप हुई है। घटना के बाद इसको लेकर नजदीकी पुलिस टीम को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम द्वारा जरूरी एक्शन लिया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में मृत युवक की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के कानन पंचायत अंर्तगत पहाड़पुरा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय कासिम अंसारी तथा 27 वर्षीय मनिर अंसारी के रूप में हुई है। ये दोनों गांव के ही रहने वाले युवक इरशाद की शादी में  इस्लामनगर बारात जा रहे थे। तभी गिद्धौर थाना के पास सामने से तेज गति से आ रही मालवाहक ट्रक ने बाइक मे धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गिद्धौर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसके बाद पुलिस टीम आगे की एक्शन में जुटी हुई है। वहीं, यह बताया जा रहा है कि मृतक कासिम झाझा मे ही दैनिक मजदूरी का काम करता था। जबकि मनिर कोलकाता मे बैग कंपनी में काम करता था।