बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
06-Aug-2023 08:03 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : पटना के फुलवारी शरीफ के टेरर मॉड्यूल मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रियाज अहमद को कटहरा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। रियाज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए टीम की कई बार छापेमारी कर चुकी थी लेकिन वो लंबे समय से फरार चल रहा था। लेकिन, अब शातिर रियाज अहमद को वैशाली पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। इसका कुछ दिन पहले एक ज़मीनी विवाद मामले में मारपीट करने का वीडियो सामने आया था।
दरअसल, रेयाज अहमद अपने घर के पास ही मोहम्मद फारूक अंसारी के 1 कट्ठा 18 धुर जमीन को कब्जे से लेने की नियत से उस जमीन पर ईट गिरवा कर और कार पार्किंग स्थल बना कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। रास्ते को मुक्त कराने को लेकर जब मोहम्मद फारूक अंसारी ने कहा तो उसके साथ रेयाज अहमद अपने गुर्गों के साथ मिलकर जमकर पीट कर दिया था। इस पुरे वारदात का वीडियोसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद इस घटना को लेकर कटहारा ओपी में कांड संख्या 232/23 प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।
वहीं, टेरर मॉड्यूल मामले में बीते दिनों पटना में हुए खुलासे के बाद वैशाली जिले के कटहरा ओपी थाने के रियाज अहमद के हाथ होने का प्रमाण मिला था। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी को लेकर एनआईए की टीम और पटना पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन रियाज उनके हाथ नहीं लगा। हालांकि, अब वैशाली पुलिस की टीम ने इसे अरेस्ट कर लिया है।
इधर, इस गिरफ़्तारी केसंबंध में कटहरा ओपी अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि कांड संख्या 232/23 मामले में फरार फरार चल रहे आरोपी रेयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेजा जाएगा।