Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
26-Dec-2023 03:50 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे आईटीबीपी के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान उत्तराखंड के देहरादून में तैनात है। घटना बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव की है।
बताया जा रहा है कि जावातरी रविदास टोला निवासी मदन रविदास का बेटा राजू कुमार रविदास, जो उत्तराखंड के देहरादून में आईटीबीपी में तैनात है। राजू पिछले दिनों छुट्टियों पर अपने गांव आया था। पिछले एक सप्ताह से राजू रविदास शराब पीकर हर दिन हंगामा कर रहा था। परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पटना में उत्पाद विभाग को दे दी। जिसके बाद पटना की उत्पाद विभाग की टीम ने जमुई के बरहट थाने की पुलिस से संपर्क साधा।
जिसके बाद बरहट थाने की पुलिस पेंघी गांव पहुंची और गांव के पास शराब के नशे में घुत होकर हंगामा कर रहे आईटीबी जवान राजू कुमार रविदास को धर दबोचा। इस दौरान आरोपी जवान ने पुलिस को खुद के आईटीबीपी का जवान होने का धौंस दिखाया लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली और पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को जेल भेज दिया है।