Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-Jan-2022 01:15 PM
GAYA : देश के तीन बड़े राजनेता लालू, मुलायम और नीतीश का नाम तो आप सुनेगे ही होगें. इन राजनेताओं के नाम सुनते ही इनकी तस्वीर सामने आ जाती है. आपको सुन कर आश्चर्य होगा कि इन्हीं तीन नाम को बिहार के पुलिस को कुछ दिनों से तलाश थी. बता दें पुलिस अपराध करने वाले एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसका सरगना लालू यादव है और इस गैंग में मुलायम सिंह यादव और नीतीश भी शामिल है. जहां बिहार के इस गैंग में से लालू और मुलायम तो पुलिस के शिकंजे में है लेकिन नीतीश अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.
आपको बता दें यह गैंग बिहार के गया जिले से है. चोरी की घटना में शामिल मुलयम सिंह यादव को ओपी की पुलिस ने गया जिले के टिकारी प्रखंड के मऊ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वहीं पुलिस ने इस गैंग के लालू यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. दरअसल सोमवार की रात मऊ ओपी की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी कर मुलायम सिंह यादव को पुलिस ने मऊ ओपी क्षेत्र के कमालपुर स्थित को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस की पूछताछ में लायम सिंह यादव ने सभी घटनाओं में शामिल होने की बात को कबूला है.
मुलायम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के सामान को एक इकट्ठा कर बिक्री कर दिया जाता था. उसने लालू नीतीश के साथ एक और चोर नाम बताया है. बताया चौथा आरोपी कमालपुर का ही रहने वाला है. आपको बता दें कि अभी भी नीतीश पुलिस की पकड़ से फरार है. नीतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बता दें कि सभी के खिलाफ मोबाइल ,लैपटॉप चोरी का मामला है. बीते 7 जनवरी को सुपता के ग्रामीणों ने चोरी की घटना में मोबाइल के साथ कमालपुर के लालू यादव को दबोचा था. पुलिस के पूछताछ में लालू ने गिरोह में शामिल मुलायम और नीतीश का नाम बताया था. चोरों ने कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई है.