ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े चार हार्डकोर नक्सली, हत्या के मामले में थी तलाश

20-Jun-2024 02:30 PM

By First Bihar

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां पुलिस ने हत्या के एक मामले में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कोच थाना अंतर्गत कमल विगहा गांव में बीते 14 जून की देर रात को दालान में सो रहे शख्स की भाकपा माओवादी ने गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने हत्याकांड में शामिल चार नक्सलियों को धर दबोचा।


गया के एसएसपी आशीष भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि 14 जून को कमल विगहा में पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल शख्स की नक्सलियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान खबर मिली कि वारदात में शामिल नक्सली गया-औरंगाबाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय हैं।


एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो नक्सली गुरारू थाना क्षेत्र अंतर्गत डब्लू गांव के पास आए हुए हैं। जिसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली अमरजीत यादव उर्फ जितेन्द्र यादव औऱ अलखदेव यादव के पास से चार मोबाइल को बरामद किया गया है। नक्सलियों के द्वारा हत्याकांड मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर दो अन्य नक्सली संजय यादव और सुखेन्द्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा और कुछ अन्य लोग भी शामिल है, जो अभी फरार चल रहे हैं। उनकी भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।