ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार : पुलिस ने 2 शराबी को पकड़ा, कोविड टेस्ट करवाया तो निकला पॉजिटिव, थाने में मचा हड़कंप

बिहार : पुलिस ने 2 शराबी को पकड़ा, कोविड टेस्ट करवाया तो निकला पॉजिटिव, थाने में मचा हड़कंप

07-Jan-2022 12:37 PM

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस काफी सख्त है. इस दौरान छापेमारी भी की जा रही है. साथ ही पीने वालों पर भी पुलिस की नजर है. वहीं मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना की पुलिस द्वारा शराब के नशे में दो युवक को पकड़ा. जब दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए. 


पुलिस दोनों का टेस्ट करा कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी. लेकिन रात को जब रिपोर्ट आया तो हड़कंप मच गया. इन दोनों का सदर हॉस्पिटल में जांच हुआ था. लेकिन देरी होने की वजह से गुरुवार को जेल भी नहीं भेजे जा सके. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थानेदार ने SKMCH अधीक्षक से बात की. उन्हें सारी जानकारी से अवगत कराया. कहा कि थाना में रखना उचित नहीं है और छोड़ा भी नहीं जा सकता है. क्योंकि दोनों नशे में पकड़े गए हैं. इन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया जाए. थानेदार ने बताया कि अधीक्षक ने भर्ती करने की बात कही है. लेकिन, देर रात तक दोनों को थाना में ही अलग-अलग कमरे में रखा गया था. 


वहीं उन दोनों के संपर्क में कई पुलिसकर्मी आये हैं. खासकर जो उन्हें जांच करवाने लेकर गए थे. फिलहाल सभी ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है. जहां सभी का आज एंटीजन कीट से जांच करवाएंगे. इसके अलावा थानेदार समेत अन्य सभी पुलिसकर्मी भी जांच करवाने में जुट गए हैं.