ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: जुआ के अड्डे पर छापेमारी से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़े 19 जुआरी, करीब दो लाख कैश बरामद

04-Aug-2023 06:13 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुए के अड्डे पर छापेमारी कर एकसाथ 19 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ के शौकीन लोगों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबेर मोहल्ला के एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से पुलिस ने एक लाख 78 हजार से अधिक रुपए बरामद किए हैं।


इसके साथ ही साथ पुलिस ने 18 मोबाइल फोन और 6 बाइक को भी मौके से जब्त किया है। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से कुछ का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से कई लोग शराब के मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं।