NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
27-Aug-2020 06:15 PM
DESK : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका है. बिहार सरकार ने कोरोना की वजह से लंबे समय से रुके हुए नियुक्ति प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया गया है . इसी क्रम में अब बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) ने भी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की 1998 पदों और सार्जेंट की 215 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2020 तय की गई है. इन दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम ग्रेजुएट (किसी भी विषय से) होना आवश्यक है.
अभ्यर्थियों के चयन के लिए संयुक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी. लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी. इस परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. जो उम्मीदवार प्रारम्भिक परीक्षा पास करेंगे उन्हीं को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी. इन दोनों परीक्षाओं में पास अभ्यर्थियों को बाद में फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई करना होगा .
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान - 35400-112400 रुपये होगी.