BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Feb-2023 08:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था के सुधार को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार कार्यरत है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के तरफ से बैठक कर नए-नए निर्णय भी लिए जा रहे हैं। इस बीच अब पटना जिले में कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने जिले में कई सालों से तैनात पुराने पुलिस कर्मियों को नई जगह तैनात करने का निर्णय लिया है।
पुलिस मुख्यालय में राजधानी पटना के विभिन्न इकाइयों और जिला बादलों में तैनात 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को रेंज से बाहर कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के इस आदेश से नए जगह जाने वाले ज्यादातर पुलिसकर्मी वैसे हैंजो 10 अथवा उससे अधिक सालों से पटना में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों राज्य के नए डीजीपी आरएस भट्टी को ऐसे पुलिस कर्मियों की लिस्ट मिली थी राज्य के कई जिलों में पिछले 8 या 10 सालों से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की स्थानीय माफियाओं से गठजोड़ था। जिसके बाल ऐसे पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी जानी शुरू कर दी गई। वही अब पुलिस मुख्यालय के तरफ से 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को रेंज से बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि डीजीपी ने पुलिस वालों के तबादले से पुलिसिंग बेहतर करने की एक नई पहल शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले में करीब 800 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें से अधिकांश पुलिसकर्मी ग्रामीण इलाकों के थानों में रिजर्व गार्ड के रूप में तैनात थे। इन सभी को वीआईपी की सुरक्षा, महत्वपूर्ण भवनों की सुरक्षा और शहरी थानों में रिजर्व गार्ड के रूप में तैनाती की गई थी। यह पुलिसकर्मी अबतक ग्रामीण इलाकों में तैनात थे और 180 दिनों की अवधि पूर्ण होने के बाद इनको शहरी थानों में लाया गया है।
आपको बताते चलें कि, इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक सह एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्र जारी कर दिया है और जल्द से जल्द नये पदस्थापन स्थल पर ज्वायन करने का निर्देश दिया है। खास बात यह है कि इसमें भी अधिकांश पुलिस कर्मी की ड्यूटी संबंधित थाने के टीओपी पर लगायी गयी है. टीओपी पर पुलिस बल की कमी काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। जिसके बाद इन लोगों को टीओपी पर ड्यूटी करने को कहा गया है।