ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

26-Feb-2024 01:54 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में पुलिस को चकमा दे रहे जिले के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार हिस्ट्रीशीटर के ऊपर सरकार के पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्पेशल टीम ने अररिया से उसे धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। इनामी अपराधी कुंदन साह के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित दर्जनों मामले दर्ज हैं। डकैती और लूट के कई हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।


कुंदन साह भागलपुर के कहलगांव में डकैती के दो हाईप्रोफाइल घटना को अंजाम दिया था। विक्रमशिला मोहल्ला के कायस्थ टोला में रिटायर्ड प्रोफेसर रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के घर से करीब 30 लाख की डकैती हुई थी। इस मामले में कुंदन साह शामिल था। इसके अलावे लूट और डकैती की कई वारदातों में इसकी संलिप्तता रही है।