मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jul-2023 06:18 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेल पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल को बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर गोरखपुर से भी एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन पर ओवर ब्रिज से एक संदिग्ध को डिटेन किया गया, जिसके बैग से 21 लोहे के अर्धनिर्मित पिस्टल और 21 लोहे का बैरल बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर गोरखपुर से मुंगेर जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने गोरखपुर में छापेमारी कर उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।
हाजीपुर से गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासिम बाजार मुंगेर के रहने वाले सोनू अग्रवाल के रूप में हुई है जबकि उसका दूसरा साथी गोरखपुर के हुसैनबाद का रहने वाला मो.आरिफ है। गिरफ्तार सोनू के पास से 21 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद हुए है, जो गोरखपुर से लाये जा रहे थे। रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अंतर्राजीय गिरोह के हैं, जो अलग-अलग राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे।