मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-May-2023 04:47 PM
By First Bihar
ARWAL: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि गोली मारना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी ईंट भट्ठा संचालक के ऊपर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। घटना नगर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है। डीएसपी आवास के पास हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
मृतक की पहचान अहियापुर गांव निवासी 52 वर्षीय श्याम किशोर शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह श्याम किशोर अपने ईंट भट्टा पर पहुंचे थे।वहां अपने किसी दोस्त से वे बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उन्हें गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ईंट भट्ठा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक गांव का ही है, जिससे पुरानी रंजिश चल रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। DSP आवास के पास हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।